जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप
बिवांर संवाद सूत्र : रात के समय जहरीला पदार्थ खा लेने से युवक की चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो
बिवांर संवाद सूत्र : रात के समय जहरीला पदार्थ खा लेने से युवक की चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने ससुराली जनों पर पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने की तहरीर थाना बिवांर में दी है।
बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी रामखिलावन पुत्र गजराज की शादी सोलह साल पहले जनपद महोबा के चरखारी थाना के अस्तौन गांव में ओंमवती क साथ हुई थी। जिसके दो पुत्रियां भी हैं। महिला ने बताया कि ससुर गजराज, शंकर जेठ, जेठानी झुक्को देबी ने अकारण मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दो साल से महिला अपने मायके में रहती है। केवल दो बेटी होने के कारण जेठ की नजर आठ बीघा हिस्सा की जमीन पर लगी हुई है। जिस कारण जेठ शुरू से महिला को प्रताड़ित करता चला आ रहा है। पति शराब पीने का आदी था। रात के समय रामखिलावन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत नाजुक होने पर परिवारीजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए थे। सुबह उसकी चिकित्सालय में ही मौत हो गई थी। मायका में निवास कर रही पत्नी को पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी फोन से दी। मायका पक्ष के साथ आई उसकी पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालीजनों ने पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारडाला है। महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने की तहरीर दी है।