गाटर रखकर निकालेंगे हल्के वाहन
हमीरपुर जागरण संवाददाता: यमुना पुल के क्षतिग्रस्त स्थान पर काम जल्द ही शुरू होगा। टूटे हुए स्थान पर
हमीरपुर जागरण संवाददाता: यमुना पुल के क्षतिग्रस्त स्थान पर काम जल्द ही शुरू होगा। टूटे हुए स्थान पर स्लैब डालकर उसमें गाटर रखा जाएगा। इसके बाद पुल से हल्के वाहनों को निकलने की अनुमति रहेगी। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है।
यमुना पुल पर बुधवार की देर रात तीसरी कोठी के पास ऊपरी परत टूट गई थी। चार दिन बाद शनिवार को देर शाम दिल्ली से जांच टीम पहुंची। पुल का निरीक्षण करने के बाद यह तय हुआ कि काम एक-दो दिन में शुरू हो सकेगा। पीएनसी प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष ने बताया कि सबसे पहले क्षतिग्रस्त स्थान को तोड़ा जाएगा। इसमें करीब आठ दिन का समय लग सकता है। इसके बाद इस पर स्लैब डाली जाएगी। स्लैब डालने के बाद उस पर गाटर रखकर एक अस्थाई पुल बना दिया जाएगा। इसी से हल्के वाहनों को निकलने की अनुमति रहेगी।