हंसी, संगीत के साथ पहलवानी का जादू
भरुआ, सुमेरपुर, संवाद सहयोगी : दो दिवसीय तीजा महोत्सव की रात में पशु बाजार में झांसी से आए कलाकारों ने हरदौल नाटक का मंचन किया। जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा। वहीं रामलीला मैदान में जवाबी कीर्तन संपन्न हुआ। जिसमें विद्या विश्वकर्मा को विजयी घोषित किया गया।
गुरुवार को तीजा महोत्सव में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पशुबाजार में झांसी के मुशर्रफ कंपनी के मास्टर शम्मा फिरोजाबाद, अल्ला रक्खा झांसी, रजी अहमद ग्वालियर, मूवीन, निजाम झांसी, ब्रजेश, राजाराम बांदा, अकबर हुसैन आदि कलाकारों ने वीर हरदौल नाटक का जोरदार मंचन प्रस्तुत किया। मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा और खुश होकर खूब तालियां बजाई। वहीं रात में रामलीला मैदान में जवाबी कीर्तन का मुकाबला रामआसरे राही, विद्या विश्वकर्मा सुमेरपुर के बीच हुआ। जहां मुकाबले में विद्या विश्वकर्मा को विजई घोषित कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव नारायण सोनकर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम सदर शशि कांत प्रसाद, सभासद राजेंद्र निगम, राजेश सिंह विद्यार्थी आदि लोग मौजूद रहे।
आयोजित हुआ दंगल
तीजा मेले के दूसरे दिन पशु बाजार में के मालिकानों द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जहां कानपुर, फतेहपुर, बांदा, जालौन, इटावा, झांसी, औरेया सहित मध्य प्रदेश के नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल का शुभारंभ थानाध्यक्ष जगदेव प्रसाद यादव, चिकासी थानाध्यक्ष सुभाष यादव, पशु बाजार मालिक जयकरन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। दंगल में प्रथम कुश्ती राजू मसगांव व मुन्ना राठ के बीच हुई। जिसके विजेता राजू मसगांव को घोषित किया गया। वहीं जगजीत जरौली को शिव विजय मसगांव ने पराजित कर दिया। इसी प्रकार छोटू पिपराही ने रंजीत गढ़ा, मेघराज मसगांव ने मलखान राठ को हराया। महेंद्र गौरी को मनोज कुसमरा को धूल चटाई। इसके अलावा कई पहलावानों ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन कर लोगों को दिल जीता। दंगल का संचालन संतोष सिंह व सुरेश यादव ने किया। इस मौके पर पुरुस्कार वितरण बाजार मालिक जयकरन सिंह ने किया। रेफरी रामकिशुन झलोखर, लखपति सेठ एवं मुन्ना तिवारी रहे। इस अवसर पर सभासद जितेंद्र तोमर, मौलाना खान, बदलू फौजी, राजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यख महेश गुप्ता, शाहिद, सभासद मुशीर, लल्लू वर्मा, नीरज द्विवेदी, परहेटा आदि रहे।