किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:44 AM (IST)
पौथिया संवाद सूत्र: ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक परिवार में घर के सारे लोग खाना खाकर घर के बाहर सोने चले गए। घर पर गोमती (16) पुत्री शिवकुमार निशाद अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर के अंदर सोने चली गई। रात किसी समय अज्ञात कारणों के चलते गोमती ने छत के कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। सुबह जब उसके परिजन सोकर उठे तो गोमती को फांसी के फंदे पर झूलता देख अवाक रह गए। परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें