चार माह से नलकूप की मोटर फुंकी
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 06:22 PM (IST)
बिवांर संवाद सूत्र: पीएचसी में लगे नलकूप की मोटर फुंक जाने से मरीजों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उनको पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
मरीजों को पेयजल की सुविधा दिए जाने के लिए सात साल पहले नलकूप लगाया गया था। जिस पर मरीजों को आसानी से पानी उपलब्ध हो जाता था। चार माह से नलकूप की मोटर फुंक गई थी। जिसको आज तक सही तक सही नही कराया गया। जिससे तीमारदारों को बाहर से पानी लाकर अपने-अपने मरीजों की प्यास बुझाते है। इस पर डा. एसके सिंह ने बताया कि मोटर के जल जाने की जानकारी पहले ही अधिकारियों को दी जा चुकी थी। जिसको सही नहीं कराया गया है। गांव के रमेश भदौरिया, महेश तिवारी, लोकेंद्र सिंह, हरीओंम अवस्थी सहित कई लोगों ने नलकूप की मोटर को सही कराए जाने की मांग सीएमओ से की है, ताकि मरीजों व उनके तीमारदारों को आसानी से पीने के लिए पानी मिल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें