Move to Jagran APP

मजहब किसी राष्ट्र का आधार नहीं होता: सीएम योगी

यदि मजहब आधार होता तो पाकिस्तान महज 24 वर्षों में छिन्न-भिन्न नहीं हो जाता, उन्होंने 1971 के युद्ध का उदाहरण दिया।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Mon, 04 Sep 2017 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 02:46 PM (IST)
मजहब किसी राष्ट्र का आधार नहीं होता: सीएम योगी
मजहब किसी राष्ट्र का आधार नहीं होता: सीएम योगी

गोरखपुर (जेएनएन)। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि समारोह के तहत गोरखनाथ मंदिर में आयोजित संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजहब किसी राष्ट्र का आधार नहीं होता। राष्ट्र का आधार संस्कृति होती है।

loksabha election banner

यदि मजहब आधार होता तो पाकिस्तान महज 24 वर्षों में छिन्न-भिन्न नहीं हो जाता। उन्होंने 1971 के युद्ध का उदाहरण दिया। भारत का आधार संस्कृति है, जिसकी वजह से इसकी एकता हजारों वर्षों से बरकरार है। उन्होंने कहा कि हमारा देश 1947 मे नहीं बना। इससे बहुत पहले से यह सनातन राष्ट्र है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में मिले स्वाइन फ्लू के दो नए केस

देश की सांस्कृतिक एकता को योगी आदित्यनाथ ने रामायण और महाभारत से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने काल मे उत्तर को दक्षिण से जोड़ने का कार्य किया, महाभारत काल में भी ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: दो दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.