रंगोली से जगाई बाल स्वास्थ्य की अलख
गोरखपुर : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभ
गोरखपुर : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग शुक्रवार से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पहले दिन छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बाल स्वास्थ्य की समस्याओं एवं उनके निवारण को दर्शाया। अनाज, फल, कंदमूल जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थो से बनाई गई इन रंगोलियों ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि ने भी छात्राओं के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशसा की। वहीं पौष्टिक पेय प्रतियोगिता में विभिन्न फलों से तैयार ने भी खूब सराहना पाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीआरडीएफ के निदेशक प्रो. आरसी चौधरी ने छात्राओं की प्रतिभा की भरपूर सराहना की। छात्राओं से मुखातिब डा. चौधरी ने सभी को बाल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन ए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती तथा सुनहरी शकरकंद का उदाहरण देते हुए बताया कि इनसे भरपूर विटामिन ए प्राप्त किया जा सकता है। इससे पहले विभागाध्यक्ष डा. दिव्यारानी सिंह ने पोषण सप्ताह अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की।