Move to Jagran APP

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, भाजपा सरकार में बढ़ा सेना का मनोबल

प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मोदी सरकार में देश का किसान खुशहाल हुआ है तो जवानों का मनोबल बढ़ा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 09:48 AM (IST)
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, भाजपा सरकार में बढ़ा सेना का मनोबल
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, भाजपा सरकार में बढ़ा सेना का मनोबल

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा की गोरखपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर हुई। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मोदी सरकार में देश का किसान खुशहाल हुआ है तो जवानों का मनोबल बढ़ा है। कहा कि चुनाव संचालन समिति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इस कार्य को जारी रखना होगा।

loksabha election banner

कृषि मंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा, पिछड़ा, अनुसूचित, किसान, महिला सम्मेलन आयोजित होना है। इसके जरिये सभी वर्गो और जातियों का समर्थन हासिल करना है। सभी मिलकर इन सम्मेलनों को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक को डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जर्नादन तिवारी, सहजानंद राय, राम जियावन मौर्या, नित्यानंद मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उपेंद्र दत्त शुक्ला, पीके मल्ल, बेचन राम, महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मनोहर पर्रिकर के निधन पर जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर पाकर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र कार्यालय पर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मनोहर पर्रिकर का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मनोहर पारिकर का असमय जाना और रिक्त हुआ स्थान भर पाना कठिन है। पार्टी के कार्यकर्ता स्तब्ध हैं। क्षेत्रीय मंत्री विश्वजिताशु सिंह आशु, बृजेश राम त्रिपाठी, जय प्रकाश निषाद, दुर्गा प्रसाद राय, सज्जन मणि त्रिपाठी, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, हरिनाथ भाई कुशवाहा, पुष्पदंत जैन, प्रदीप शुक्ला, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, देवेंद्र पाल, श्रवण कुमार पांडे, शिव सागर आदि ने भी शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.