लोगों को घायल कर तेंदुआ दूसरे घर में घुसा , मासूम समेत छह घायल
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के खजुरी पांडेय गांव में आज एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने रास्ते में मिले ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले में एक मासूम के साथ छह लोग घायल हैं।
गोरखपुर (जेएनएन)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खजुरीपांडेय गाव मे तेंदुए ने एक बच्चे सहित छह लोगों को घायल कर दिया जिससे पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल बन गया। घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पर हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्यासा बुंदेलखंड : महोबा में प्यास से तेंदुए ने तोड़ा दम
मंगलवार की सुबह सात बजे खजुरी पांडेय गाव निवासी व कोतवाली बड़हलगंज मे होमगार्ड पद पर कार्यरत नागेन्द्र मौर्य का अठारह वर्षीय पुत्र सूरज मौर्य अपने तीन वर्षीय भांजे अभय को लेकर दरवाजे के सामने मक्के खेत में चौकी पर बैठा था। तभी अचानक मक्के के खेत से निकले तेदुआ ने सूरज पर हमला बोलते हुए बच्चे पर झपट़्टा मार दिया। सूरज ने भांजे शोर मचाते हुए भांजे को अपने सीने से मजबूती के साथ चिपका लिया। इधर परिवार के लोग पहुंचे तो तेंदुआ दोनो को घायल करने के बाद भाग निकला।
यह भी पढ़ें- उन्नावः पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ
रास्ते में गांव के ही राजन हरिजन की पत्नी सरिता, 21 वर्षीय बृजेश यादव, 26 वर्षीय सुरेन्द्र, 47 वर्षीय सुबेदार मौर्य को झपट्टा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह गांव के ही भरत यादव के मकान के अंदर एक कमरे में रखे गए भूसे घर मे छिप गया। सुचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस और बन विभाग के लोग पहुँचे। वह महराजगंज जिले से आ रही टीम और पिजड़े का इंतजार कर रहे है। करीब दो घंटे बाद भरत यादव के घर से निकलकर तेंदुआ रामकिशोर के घर मे घुस गया है। गांव के लोग महिलाओं और बच्चों को अपने-अपने घरों को अंदर से बंद कर दिए हैं और खुद लाठी-डंडा लेकर मौके पर जमे हुए हैं।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों की टीम पहुंची
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खजुरी पांडेय गांव में सोमवार को चार लोगों को घायल कर भरत यादव के घर में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन दारोगा सहित आधा दर्जन वनकर्मी पहुंच गए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए महराजगंज से पिजड़ा बड़हलगंज के लिए चल चुका है। गांव में भीड़ लगी हुई है।