24 को भी राज्यपाल संग आएंगे योगी
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को वाराणसी से लखनऊ लौटने के महज एक दिन बाद
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 01:23 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 01:23 AM (IST)
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को वाराणसी से लखनऊ लौटने के महज एक दिन बाद यानी 24 सितंबर को एक बार फिर शहर में होंगे। उस समय उनके साथ राज्यपाल राम नाईक भी होंगे। 24 को राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और फिर अगले दिन यानी 25 सितंबर की सुबह लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के 24 सितंबर के कार्यक्रम के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें