Move to Jagran APP

गोरखपुर : भाजपा के अजय राय बने नगर निगम के उप सभापति Gorakhpur News

भाजपा पार्षद अजय राय गोरखपुर नगर निगम के नए उप सभापति चुने गए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 04:54 PM (IST)
गोरखपुर : भाजपा के अजय राय बने नगर निगम के उप सभापति Gorakhpur News
गोरखपुर : भाजपा के अजय राय बने नगर निगम के उप सभापति Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के पार्षद अजय राय नगर निगम के नए उप सभापति चुने गए हैं। नगर निगम के गेस्ट हाउस में हुए चुनाव में अजय राय को सात कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन मिला जबकि सपा के प्रत्याशी रमेश यादव को पांच कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन मिला। कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं।

loksabha election banner

निवर्तमान उप सभापति ने रखा प्रस्‍ताव 

सोमवार को कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने कक्ष में भाजपा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाई। उपसभापति बृजेश सिंह छोटू ने अजय राय के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ निर्दल कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह भी रहे।

भाजपा को मिला निर्दल का साथ

12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सर्वाधिक छह सदस्य भाजपा के हैं। चार सदस्य सपा, एक कांग्रेस और एक निर्दल है। निर्दल कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा का समर्थन किया।

यह गणित काम आई

भाजपा ने उपसभापति के पद पर वरिष्ठता के आधार पर कार्यकारिणी के पार्षद को मौका देने का निर्णय लिया था। वरिष्ठता के आधार पर भाजपा के अजय राय और मनु जायसवाल उपसभापति की रेस में सबसे आगे थे। अजय राय का कार्यकारिणी में अभी तकरीबन एक साल का समय बचा है जबकि मनु जायसवाल हाल में ही दूसरी बार कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं। यानी मनु जायसवाल अभी दो साल तक कार्यकारिणी में रहेंगे। भाजपा अगले साल फिर चुनाव का एक और पार्षद को उपसभापति बनाकर उपकृत करने की राह पर चली। इसे देखते हुए अजय राय का नाम प्रस्तावित किया गया।

यह हैैं कार्यकारिणी के सदस्‍य

भाजपा

मनु जायसवाल

अजय राय

राम भुआल कुशवाहा

आलोक सिंह विशेन

राजेश तिवारी

अभिषेक निषाद

सपा

आकाश चौहान

उजैर अहमद

शकुन मिश्रा

रमेश यादव

कांग्रेस

संजीव सिंह सोनू

निर्दल

आनंद वर्धन सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.