Move to Jagran APP

बर्तन साफ करने के बहाने जेवर ले उड़े जालसाज

गोरखपुर पीपीगंज उपनगर के वार्ड संख्या सात लोहियानगर निवासी बृजलाल के घर की महिलाओं को झांसा देकर ज

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jul 2017 01:56 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 01:56 AM (IST)
बर्तन साफ करने के बहाने जेवर ले उड़े जालसाज
बर्तन साफ करने के बहाने जेवर ले उड़े जालसाज

गोरखपुर

loksabha election banner

पीपीगंज उपनगर के वार्ड संख्या सात लोहियानगर निवासी बृजलाल के घर की महिलाओं को झांसा देकर जालसाज एक लाख के गहने उड़ा दिए। ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने जालसाजों को खोजने का प्रयास किया लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में बृजलाल ने थाने पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी।

जंगल कौड़िया संवाददाता से मिली खबर के अनुसार बृजलाल के घर की महिलाएं खाली समय में एक साथ बैठकर बात कर रही थीं। इसी बीच दो युवक आए और बताए के किसी भी धातु का सामान वे साफ करते हैं। कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार करने के लिए उनको भेजा है। उनकी बातों में आकर महिलाओं घर के कुछ पुराने बर्तन चमकाने के लिए दिया। बर्तन उन्होंने साफ कर दिया। इसके बाद एक महिला ने चांदी का अपना पायल साफ कराया तो वह भी बिल्कुल नए की तरह लगने लगा। भरोसा होने पर बृजलाल की पत्‍‌नी कुसुम ने दो मंगल सूत्र, झुमका तथा अंगुठी साफ करने के लिए दिया।

जालसाजों ने सोने के गहने साफ करने के लिए विशेष रसायन का इस्तेमाल करने की बात कहते हुए कटोरे में पानी मंगवाया। उसमें गहने डाल कर पीले रंग का पाउडर डाला। इसके बाद कटोरे को कपड़े ढंग दिया। इसी बीच महिलाओं की नजर बचाकर उन्होंने गहने निकाल लिए और कपड़ा न हटाने की हिदायत देते हुए पानी गर्म करने के लिए कहा। महिलाएं अंदर चली गई। इसी बीच जालसाज वहां से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद कटोरा लेकर बाहर निकलीं तो दोनों जालसाज गायब मिले। कटोरे के ऊपर से कपड़ा हटाने पर उन्हें गहने गायब होने का पता चला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.