सावनी गीतों पर नृत्य से खुशनुमा हुआ माहौल
गोरखपुर : अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल भवन, अलीनगर में शुक्रवार को 'सावनी फुहार' कार्
गोरखपुर : अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल भवन, अलीनगर में शुक्रवार को 'सावनी फुहार' कार्यक्रम आयोजित किया। सावनी गीतों पर नृत्य से माहौल खुशनुमा हो गया था। गीत-संगीत व नृत्य का दौर देर शाम तक चला।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की प्रार्थना से हुई। इसके बाद शिव आराधना पर सदस्याओं ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद शुरू हुआ सावनी गीतों पर नृत्य का सिलसिला देर तक लोगों को लुभाता रहा। सावनी गीतों व कजरी पर मिलन, शानू, सीमा, श्रुति जैन व समृद्धि जैन ने नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। दीपाली, बीना व रितु ने कजरी गाई। इसके बाद हास्य व्यंग्य नाटिका प्रस्तुत की गई। अंत में नोटबंदी, जीएसटी, राधाकृष्ण व सास-बहू पर गु्रप डिस्कशन हुआ। सभी सदस्याएं हरे परिधान में सुसज्जित थी, पूरा वातावरण सावन का एहसास करा रहा था।
कार्यक्रम में संस्थापक मंजुल अग्रवाल, अध्यक्ष रीता अग्रवाल, सचिव संगीता अग्रवाल, सुधा मोदी, मीनू अग्रवाल, शालिनी अनुराग, मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल, अंकुना अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल व मिलन अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा।