Move to Jagran APP

याद किये गए पंडित नेहरू

गोरखपुर : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 01:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 01:55 AM (IST)
याद किये गए पंडित नेहरू
याद किये गए पंडित नेहरू

गोरखपुर : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजलि दी।

loksabha election banner

शनिवार को लाल डिग्गी पार्क स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर काग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष डा. सैयद जमाल ने कहा कि 14 नवंबर 1889 को जन्में नेहरू 20 वीं सदी में स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में से एक थे। उन्होंने देश की तरक्की के लिए बहुत से काम किया है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की विदेश नीति से भारत ने विश्व में अपनी पहचान बनाई। महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार अग्रहरि ने कहा कि शाति और अंहिसा को लेकर पंडित नेहरू के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में संजीव सिंह सोनू, मारकंडेय सिंह, मदन त्रिपाठी, आरडी चतुर्वेदी, दिलीप कुमार निषाद, नवीन सिन्हा, सदाकात, हाफिज फैयाज, रामकरन यादव, देवेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ वहीं राष्ट्रीय सोनिया गाधी बिग्रेड के अध्यक्ष परवेज अख्तर की अध्यक्षता में पंडित नेहरू को याद किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.