Move to Jagran APP

सत्य की स्थापना के लिए प्रयत्नशील रहता है ब्राह्माण

गोरखपुर : ब्राह्माण कोई जाति नहीं, एक विचारधारा व जीवन दर्शन है। वह सदैव सत्य की स्थापना के लिए प्रय

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 02:13 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 02:13 AM (IST)
सत्य की स्थापना के लिए प्रयत्नशील रहता है ब्राह्माण
सत्य की स्थापना के लिए प्रयत्नशील रहता है ब्राह्माण

गोरखपुर : ब्राह्माण कोई जाति नहीं, एक विचारधारा व जीवन दर्शन है। वह सदैव सत्य की स्थापना के लिए प्रयत्नशील रहता है और समाज को नैतिकता का पाठ पढ़ाता है।

loksabha election banner

यह बातें आदर्श इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार तिवारी ने कही। वे ग्राम पंचायत टाड़ा में आयोजित परशुराम जयंती के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को श्याममोहन त्रिपाठी, संजय तिवारी, अखिलेश तिवारी, रजनीश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सोमनाथ तिवारी, बबलू तिवारी, राजेश पांडेय, हृदय तिवारी, सुशील तिवारी, देवेंद्र तिवारी, आकाश तिवारी, सुनील तिवारी, गोलू तिवारी, कौशल तिवारी, रामदरश तिवारी आदि उपस्थित थे।

ककरही : भगवान परशुराम विष्णु के अवतार हैं और अन्याय के खिलाफ धरा पर अनेकों बार संघर्ष किया था। यह बातें संघ विभाग के प्रचारक अर¨वद ने कही। वे गोला कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को हियुवा जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दुबे, विनोद तिवारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता नित्यानंद मिश्र व संचालन अमरमणि त्रिपाठी ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता शत्रुध्न कसौधन ने ब्राह्माणों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मारकण्डेय उमर, रणजीत त्रिपाठी, उदयशंकर गुप्ता, अमित उर्फ दीपू जायसवाल, ऋषिकेश साहनी, कैलाश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, दिलीप मिश्रा, कैलाश दुबे, रमेश तिवारी, अरूण त्रिपाठी, तेज प्रताप तिवारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शेषनाथ तिवारी, रामनरेश दुबे, संतोष शुक्ला आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.