धूप ने झुलसाया, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा
गोरखपुर: चढ़ता पारा लोगों की परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी ने
गोरखपुर: चढ़ता पारा लोगों की परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि इस महीने में औसतन पारा 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। इस वर्ष मौसम का सबसे गर्म दिन शनिवार रहा है। कई दिनों से चल रही तेज पछुवा हवा ने किसानों की ¨चता बढ़ा दी है।
सहजनवां तहसील क्षेत्र में सूरज की तपिश दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अमूमन अप्रैल के महीने में 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला दिन का तापक्रम एक पखवाड़े में 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। आर्द्रता के स्तर में गिरावट आने से लू और उमस का असर बढ़ गया है। शनिवार को सुबह से निकली तेज धूप के कारण आमजन सड़कों पर इक्का- दुक्का ही नजर आए। दोपहर के समय बढ़ी गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। सूरज की तपती किरणों से बचने के लिए लोगों ने टोपी, गमछा व कपड़े का प्रयोग किया। धूप से बचने के लिए पेड़ों की छाया की तलाश करते रहे। मौसम वैज्ञानिक डा. एसके शर्मा के अनुसार इस बार मौसम के मिजाज में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मई के पहले ही हफ्ते में आसमान से आग बरसेगी और तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है।