पुष्पवर्षा कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया योगी का भव्य स्वागत
गोरखपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स
गोरखपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अमर शहीद गौतम गुरुंग चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में ढोल, नगाड़े बजाते हुए कार्यकर्ताओं ने योगी पर पुष्पवर्षा की। चिलचिलाती धूप में घंटों के इंतजार के बाद अपने सामने योगी को देख कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने भी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अभिनंदन स्वीकार किया। स्वागत करने वालों में संजय अग्रहरि, डा. तारा क्षेत्री, ललेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गुलाब अग्रहरि, अभिलाष शाही, राजेंद्र चौरसिया, गोरखनाथ पांडेय, विनोद पांडेय, चिंतामणि पांडेय, प्रदीप सिंह, अष्टभुजा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।