उप नियंत्रकों ने सीखा कॉपी जांचने का गुर
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की कापियों का मूल्यांकन गुरुवार को शुरू हो
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की कापियों का मूल्यांकन गुरुवार को शुरू हो गया। पहले दिन उप नियंत्रकों ने कॉपी जांचने का गुरु सीखा। खुद उप नियंत्रकों ने 20-20 कापियां जांची और परीक्षकों को उसकी बारीकियां बताई। ऐसे में सभी छह केंद्र पर करीब छह हजार कापियों का आदर्श मूल्यांकन किया गया।
जनपद में दस लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन किया जाना है। अन्य जिलों से कापियां मंगाई जा रही हैं। कापियों के मूल्याकन के लिए 304 उप नियंत्रक तैनात किए गए हैं। उप नियंत्रकों की निगरानी में 2898 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। महात्मा गाधी इण्टर कालेज में 38 उप नियंत्रक की देखरेख में 423 परीक्षक एक लाख 13 हजार 832 कापियों का मूल्यांकन करेंगे। राजकीय जुबिली इंटर कालेज में 55 उप नियंत्रक की देखरेख में 447 परीक्षक दो लाख 23 हजार 760, सेंट एंड्रयूज इंटर कालेज में 44 उप नियंत्रक की देखरेख में 409 परीक्षक दो लाख सत्तर हजार 192, एमएसआई में 23 उप नियंत्रक की देखरेख में 53 परीक्षक एक लाख अस्सी हजार, नेहरू इण्टर कालेज में 67 उप नियंत्रक की देखरेख में 678 परीक्षक 70788 कॉपी तथा तुलसी दास इंटर कालेज में लगभग 47 उप नियंत्रक की देखरेख में 424 परीक्षक एक लाख 81 हजार 496 कापियों का मूल्याकन करेंगे।
---
केंद्रों पर किए गए
सुरक्षा के इंतजाम
जिला विद्यालय निरीक्षक एएन मौर्य ने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षकों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। बिजली, पानी और पंखा की व्यवस्था है। चयनित छह केंद्रों पर उप नियंत्रक तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार से कापियों का नियमित मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। वह स्वयं मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेंगे।