अनुप्रिया का जन्मदिन मनाएगा अपना दल (एस)
गोरखपुर : अपना दल (एस) के कार्यकर्ता 28 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 07:04 PM (IST)
गोरखपुर : अपना दल (एस) के कार्यकर्ता 28 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मनाएंगे।
यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल ने दी। वे मंगलवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि इस दिन सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश सचिव अरविंद बौद्ध, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह आदि मौजूद रहेंगे। वहीं दोपहर दो बजे से जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें