गांव के पोखरे में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत
बड़हलगंज, गोरखपुर : क्षेत्र के आनंदगढ़ गांव के पोखरे में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त
बड़हलगंज, गोरखपुर : क्षेत्र के आनंदगढ़ गांव के पोखरे में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बावजूद विभाग निष्क्रिय बना हुआ है।
पोखरे के पास रहने वाले सोनू पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें पोखरे के पास हलचल दिखी। ध्यान देने पर पता चला कि कोई सात-आठ फुट का जानवर हैं। ग्रामीणों ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। चार दिन पूर्व पोखरे के बाहर मगरमच्छ दिखा। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों की आहट पाकर वह पोखरे के पानी में चला गया। पोखरे में पानी कम है, लेकिन जलकुंभी से ढंका है। गांव के ग्रामीण गंगेश दुबे, त्रिपुरारी पांडेय, हरिश्चंद यादव, जमुना विश्वकर्मा, सुदर्शन यादव आदि ने वन विभाग से तत्काल मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।