दीप जलाकर किया जाएगा मुख्यमंत्री का स्वागत
गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री डा. धर्मेद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत क
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:43 AM (IST)
गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री डा. धर्मेद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एमपी इंटर कालेज में शनिवार को उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। चेंबर आफ ट्रेडर्स की बैठक में 51 तेल के दीये जलाकर स्वागत करने का निर्णय हुआ। बैठक में अध्यक्ष मनीष चांदवासिया, राकेश गुप्ता, श्रीचंद बंसल आदि उपस्थित थे। भारतीय गोरखा संगठन ने बैठक कर दीप जलाकर मुख्यमंत्री के स्वागत का निर्णय लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें