Move to Jagran APP

योगी के स्वागत में भाजपाई दिन में होली, रात में दिवाली मनाएंगे

गोरखपुर : मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के स्वागत में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बूथ, सेक्टर,

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:49 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:49 AM (IST)
योगी के स्वागत में भाजपाई दिन में होली, रात में दिवाली मनाएंगे
योगी के स्वागत में भाजपाई दिन में होली, रात में दिवाली मनाएंगे

गोरखपुर : मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के स्वागत में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बूथ, सेक्टर, मंडल के पदाधिकारियों को 25 मार्च को भीड़ के साथ आने को कहा गया है। एयरपोर्ट से लेकर महाराणा प्रताप तक पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ भाजपाई होली खेलेंगे। रात में सभी लोग अपने घरों पर दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे।

loksabha election banner

गुरुवार को बेनीगंज क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर जिले के 24 और महानगर के छह मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, संगठन महामंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि पंद्रह साल बाद पार्टी सूबे की सत्ता में आई है। हमारे लिए यह अवसर भगवान श्री राम का वनवास खत्म होने जैसा है। महंत आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने से हमारी खुशी कई गुना बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री बनने के बाद 25 मार्च को वह पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। लिहाजा हम सबका फर्ज है कि हम इस अवसर को उसी तरह दीपोत्सव के रूप में मनाएं जिस तरह अयोध्या के लोगों ने भगवान श्रीराम के वनवास से वापसी पर मनाया था। पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि महाराणा प्रताप इंटर कालेज में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का अभिनंदन होगा जिसमें बूथों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। विधायकों की जिम्मेदारी है कि वह सभी बूथ कार्यकर्ता को कार्यक्रम में साथ ले आएं। बैठक में विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, विमलेश पासवान, संत प्रसाद, संगीता यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर डा. सत्या पांडेय, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, रमेश सिंह, डा. योगेश प्रताप सिंह, डा. धर्मेद्र ंिसंह, शिवेंद्र मिश्र, मनोज अग्रहरि, छोटेलाल मौर्य, मनोज शुक्ल, राधेश्याम सिंह, कंचनलता, उर्मिला त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, कृष्णपाल सिंह, पवन चतुर्वेदी, निरंकार त्रिपाठी, रमेश चंद्र गुप्त, मनु जायसवाल, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जनार्दन श्रीवास्तव, नरेंद्र शुक्ल, दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.