भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
गोरखपुर : सहजनवां क्षेत्र के अमटौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की शाम हुई मारपीट में दोनों
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:45 AM (IST)
गोरखपुर : सहजनवां क्षेत्र के अमटौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की शाम हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। अलग-अलग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पिपरौली संवाददाता के अनुसार गांव के विजयपाल सिंह के परिवार के पड़ोसी रामहरख निषाद के परिवार से काफी समय से भूमि विवाद चलता है। उसी रंजिश में उनके बीच हुई मारपीट में विजयपाल सिंह के परिवार की प्रीति (26) और सर्वजीत सिंह (48) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रामहरख के नाबालिग पुत्र को चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने में धक्का लगने से विरेंद्र सिंह (81) घायल हो गए हैं। उनका हाथ टूट गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें