दैनिक श्रमिकों के शोषण पर लगे रोक : हरगोविंद चौबे
गोरखपुर : भारतीय असंगठित मजदूर यूनियन की मासिक बैठक में दैनिक श्रमिकों के शोषण का मुद्दा छाया रहा। उ
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:27 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:27 AM (IST)
गोरखपुर : भारतीय असंगठित मजदूर यूनियन की मासिक बैठक में दैनिक श्रमिकों के शोषण का मुद्दा छाया रहा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरगोविंद चौबे ने कहा कि दबंग मालिकों द्वारा कार्य कराकर असंगठित दैनिक श्रमिकों को मजदूरी नहीं दी जाती है। उन्होंने मजदूरों के उत्थान के लिए अलग से मजदूर आयोग का गठन करने की मांग की। संचालन धु्रव मल्ल व राममिलन गुप्ता ने किया। नेताद्वय ने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दैनिक श्रमिकों को नए मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। बैठक में सत्येंद्र, डा.प्रभाकर मिश्रा, अशोक सिंह, रामजी चौहान, रामकरन, राजीव तिवारी, सीताराम, खोवालाल निषाद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें