समाधान को मिलेगा सकारात्मक कदम
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि गोर
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डा.संजयन त्रिपाठी के मन में शिक्षक और स्नातकों के प्रति गहरी पीड़ा है। उनकी जीत से समस्याओं के समाधान को सकारात्मक दिशा मिलेगी।
जिलाध्यक्ष सोमवार को प्रेसक्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को डा.संजयन का नामांकन होगा। ऐसे में समस्त शिक्षक सेंट एंड्रयूज इंटर कालेज के परिसर सुबह 10 बजे से जुलूस निकालेंगे। उन्होंने शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, युवा और स्नातकों से नामांकन जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक बेतियाहाता स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। पदाधिकारियों ने नामांकन जुलूस को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई। नामांकन जुलूस में संघ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश शर्मा, शिक्षक विधायक हेम सिंह पुंडीर, धु्रव कुमार त्रिपाठी, विधायक जगबीर किशोर जैन, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा और संरक्षक अभिमन्यु तिवारी सहित तमाम शिक्षक संघों के पदाधिकारी, शिक्षक, चिकित्सक, युवा और स्नातक मौजूद रहेंगे। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीनाथ दीक्षित, ज्ञानेश कुमार राय, मुरलीधर त्रिपाठी, दिग्विजय पांडेय, वैभव नारायण सिंह, देवनाथ राय और आशुतोष दूबे आदि पदाधिकारी मौजूद थे।