Move to Jagran APP

महिला रेलकर्मी की मौत में पति पर हत्या का मुकदमा

गोरखपुर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद महिला रेलकर्मी प्रियंका (23) की मौत क

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM (IST)
महिला रेलकर्मी की मौत में पति पर हत्या का मुकदमा

गोरखपुर

loksabha election banner

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद महिला रेलकर्मी प्रियंका (23) की मौत के मामले में शाहपुर पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ससुराल के लोगों ने जहरीला पदार्थ खाने से प्रियंका की मौत होने का दावा किया था लेकिन उनकी बहन पूजा ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। अभियुक्त की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रेलवे में कार्यरत पिता की सेवा काल में मौत होने पर प्रियंका को नौकरी मिली थी। उनके पति विजय कुमार श्रीवास्तव भी रेलवे में कार्यरत हैं। पति और सास के साथ प्रियंका रेलवे डेयरी कालोनी में रहती थीं। बीते शनिवार की रात में प्रियंका को गंभीर हालत में रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। प्रियंका पर मायके के परिवार की भी देखभाल की जिम्मेदारी थी। ससुराल के लोगों को यह पसंद नहीं था। आरोप है कि इसको लेकर वे प्रियंका का उत्पीड़न करते थे। कुछ दिन पहले उनकी छोटी बहन की शादी थी। इसमें उन्होंने अपने पास से भी खर्च किया था। इसके बाद से ही ससुराल में उनका उत्पीड़न बढ़ गया। पति और सास उनके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। प्रियंका की बहन पूजा ने आरोप लगाया कि मारपीट में उनकी मौत हुई है। पति के खिलाफ उन्होंने नामजद तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.