तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण में सुस्ती, 26 का रोका वेतन
गोरखपुर: तहसील दिवस के निस्तारण में लापरवाही 26 अधिकारियों व कर्मचारियों को महंगी पड़ गई है। जिलाधिका
गोरखपुर: तहसील दिवस के निस्तारण में लापरवाही 26 अधिकारियों व कर्मचारियों को महंगी पड़ गई है। जिलाधिकारी ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
तहसील दिवस में आने वाले शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने समीक्षा की तो कई जिला स्तरीय अधिकारियों की भी सुस्ती उजागर हो गई। इसमें विकास विभाग के अधिकारी प्रमुख हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग के भी तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।
---------
बांसगांव तहसील दिवस के सर्वाधिक मामले लंबित
बांसगांव तहसील दिवस के सर्वाधिक मामले लंबित हैं जबकि सहजनवां में एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जनशिकायतों के निस्तारण में रुचि लें। लापरवाही कतई क्षम्य नहीं की जाएगी।
--------
कहां हैं कितने मामले लंबित
बांसगांव- 68
सदर- 41
कैंपियरगंज- 9
सहजनवां- 0
खजनी- 17
चौरीचौरा- 19
गोला- 24