चित्रों के लिए सराहे गए कलाकार
गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृता कला वीथिका में मंगलवार से शुरू तीन दिनी कल
गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृता कला वीथिका में मंगलवार से शुरू तीन दिनी कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में चित्रकला के कद्रदान पहुंचे। लोगों ने एक-एक चित्र का बारीकी से अवलोकन किया और कलाकारों के हुनर सराहा।
प्रदर्शनी में चित्रकला के विभिन्न विधाओं से जुड़ी 54 पेंटिंग्स लगाई गई हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ही बनाया गया है। प्रदर्शनी की आयोजक और विश्वविद्यालय की ललित कला व संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ.उषा सिंह ने बताया कि 'इंद्रधनुष' नाम की इस कला प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भरपूर अवसर दिया गया है। इससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। लोगों की सराहना उनका मनोबल बढ़ा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया जा सकेगा। दोपहर दो बजे समापन समारोह का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के संयोजक की भूमिका गौतम पांडेय ने निभाई जबकि सह संयोजक के तौर पर शिखर त्रिपाठी की मौजूदगी है।