Move to Jagran APP

बूथों पर गूंजे पं. दीन दयाल के विचार

गोरखपुर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को उनके विचार महानगर के सभी

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 01:32 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:32 AM (IST)
बूथों पर गूंजे पं. दीन दयाल के विचार

गोरखपुर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को उनके विचार महानगर के सभी वार्डो में भाजपा बूथों पर गूंजे। पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया।

loksabha election banner

इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि पंडित दीन दयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ी, भाजपा उन्हीं के विचारों का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही है। उनके विचारों पर चलने वाली भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में राजेंद्र नगर गोरखनाथ स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरित किया। साथ में क्षेत्रीय मंत्री डा. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र आदि मौजूद रहे।

झरना टोला बूथ का कार्यक्रम का आयोजन महानगर महामंत्री रमेश प्रताप गुप्त ने किया। संजय गुप्ता, लक्ष्मी निषाद, बेचन पासवान, संतोष यादव, आशीष यादव, खेदनी देवी, अक्षयवर पासवान आदि मौजूद रहे। विकास नगर में महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ पांडेय के आवास पर मंडल अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता व कुलदीप श्रीवास्तव के संचालन में, विकास नगर जप्ती टोला में सुनील चौधरी के आवास पर संजय यादव की अध्यक्षता व अजय ओझा के संचालन में, माया बाजार में महापौर डा. सत्या पांडेय, शाहपुर घोषीपुरवा में राधेश्याम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम किया।

जटेपुर उत्तरी में महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, मानेबला में दयानंद शर्मा, भेड़ियागढ़ में इंद्रमणि उपाध्याय, नंदा नगर में शशिकांत सिंह, राप्ती नगर में बृजेश मणि मिश्र, महेवा में अच्युतानंद शाही, डा. गिरिजेश दत्त पांडेय, लच्छीपुर में महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री अर्चना सिंह, इसी तरह अन्य सभी वार्डो में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम कर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

पूर्व पार्षद विष्णुकांत शुक्ला ने कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ चंद्र लोक कुष्ठ आश्रम में फल व मिष्ठान वितरण किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद दुबे ने की, संचालन निकेत नारायण सेवक पांडेय ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एडवोकेट हरिप्रकाश मिश्र, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डा. धर्मेंद्र मिश्र, विजय शुक्ल, पार्षद विजय लक्ष्मी शुक्ला, अमरनाथ यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धु्रव नारायण ने कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलकर ही भारत को सशक्त और गौरवशाली देश बनाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.