पेट्रोल पंप कर्मी से छिनैती करते पकड़ा गया युवक
गोरखपुर नौसढ़ चौराहे पर गौरव पेट्रोल पंप के कर्मचारी से रविवार की रात आठ बजे के आसपास छिनैती कर भ
गोरखपुर
नौसढ़ चौराहे पर गौरव पेट्रोल पंप के कर्मचारी से रविवार की रात आठ बजे के आसपास छिनैती कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर बेलीपार पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस बीच उसका एक अन्य साथी बाइक लेकर भागने में सफल हो गया। पकड़े युवक से पूछताछ की जा रही है।
युवक ने अपना नाम रामसोच और पता आजमगढ़ जिला बताया है। पेट्रोल पंप के सेल्समैन श्यामसुंदर रात आठ बजे के आसपास बाइक में ईधन डाल रहे थे। उसी समय एक युवक तेजी से आया और उनके बैग में रखा रुपया लेकर भागने लगा। सेल्समैन के शोर मचाने पर हरकत मे आए पंप के अन्य कर्मचारियों तथा आसपास के लोगों ने रुपया छीन कर भाग रहे युवक को घेरकर दबोच लिया। उसका एक साथी सड़क पर बाइक स्टार्ट खड़ा था। साथी के पकड़े जाते ही वह बाइक लेकर फरार हो गया।
पुलिस के पहुंचने पर पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़ा गया युवक दो दिन से नौसढ़ चौराहे पर घूमते हुए दिखाई दे रहा था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने यहां अपना ठिकाना कहां बना रखा था? उसका दूसरा साथी कौन है? उसके साथ और कौन-कौन इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं।