Move to Jagran APP

दिल्ली जैसा बना दूंगी उत्तर प्रदेश : शीला दीक्षित

गोरखपुर : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित विपक्षी दलों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि सत्ता

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 02:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 02:08 AM (IST)
दिल्ली जैसा बना दूंगी उत्तर प्रदेश : शीला दीक्षित

गोरखपुर : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित विपक्षी दलों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि सत्ता मिली तो उत्तर प्रदेश को पांच साल में दिल्ली जैसा बना दूंगी। यहां के लोगों को दूसरे प्रदेश में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि बाहर से लोग यहां आकर रहना पसंद करेंगे। उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर कांग्रेस चिंतित है।

loksabha election banner

शीला दीक्षित शुक्रवार को गोरखपुर में आयोजित '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा के बाद टाउनहाल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में आम आदमी का नहीं केवल एक परिवार का विकास हो रहा है। यहां न तो महिला सुरक्षित है और न ही आम जन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व किए गए सभी वायदे वह भूल चुके हैं। जनता 15 लाख रुपये खाते में पहुंचने का इंतजार कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डा.संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दिल उत्तर प्रदेश के साथ नहीं था, अन्यथा वह गुजरात से चुनाव नहीं लड़ते। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाधी व राहुल को विश्वास यहां दिल से जुड़े हैं। इसलिए उन्होंने केवल उत्तर प्रदेश में ही चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वास व सिद्धांतो पर अडिग रहने वाली पार्टी है। उन्होंने गन्ना किसानों की बदहाली, भ्रष्टाचार व प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि यहां विकास सिर्फ विज्ञापनों में ही दिखाई देता है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांशीराम व अपने पुराने सिद्धांतो को छोड़ चुकी है। अब उसका भी बुरा वक्त आ चुका है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सब उल्टा हो गया है, कांग्रेस इसे सही करेगी। कमांडो कमल किशोर ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने का काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष डा.सैयद जमाल ने कहा कि कि वर्षो बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में उत्साह की लहर दिखी है। इससे लगता है कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक माधो पासवान, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, प्रदेश महासचिव संजीव सिंह, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, डा.प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.