Move to Jagran APP

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित होंगी प्रेम माया

गोरखपुर : खेल जगत में गोरखपुर की माटी की खुशबू देश-विदेश में महकाने वाली हॉकी खिलाड़ी प्रेम माया को

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 02:12 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 02:12 AM (IST)
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से  सम्मानित होंगी प्रेम माया

गोरखपुर : खेल जगत में गोरखपुर की माटी की खुशबू देश-विदेश में महकाने वाली हॉकी खिलाड़ी प्रेम माया को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार खेल दिवस पर यह सम्मान प्रदान करेगी।

loksabha election banner

महानगर के एमपीपी आर्यकन्या इंटर कालेज से हॉकी का ककहरा सीखने वाली प्रेम माया का चयन 1976 में केडी सिंह बाबू हास्टल लखनऊ में हुआ। यहीं वे उन्होंने हॉकी में नाम कमाया। 1979 में कनाडा में हुई विश्व चैंपियनशिप के इंडिया कैंप में उनका चयन हुआ। 1980 में मास्को में हुए ओलंपिक में वे भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनीं। 1981 में एशियन गेम्स जापान, 82 में एशियन गेम्स दिल्ली, 83 में विश्व हॉकी कप कुआलालंपुर में भारतीय टीम की तरफ से खेलीं। 1985 में कान्टिनेंटल सीरीज अर्जेटीना व 1986 में दसवें एशियन गेम्स में उन्होंने हिस्सा लिया।

इसके बाद 1986 में ही उन्हें अर्जुन अवार्ड से विभूषित किया गया। 1996 में वे पूर्वोत्तर रेलवे की क्रीड़ाधिकारी बनीं। दैनिक जागरण से बातचीत में प्रेम माया ने कहा कि यह हॉकी जगत का सम्मान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.