ब्राह्मण, गाय व देवताओं के लिए होता है अवतार
गोरखपुर : नारायण का अवतार ब्राह्माण, गाय व देवताओं के लिए होता है। पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार बढ़ता है
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 01:29 AM (IST)
गोरखपुर : नारायण का अवतार ब्राह्माण, गाय व देवताओं के लिए होता है। पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार बढ़ता है तो नारायण अवतार लेते हैं।
यह बातें पं. राजेश धर दूबे ने कही। वह यहां प्राचीन शिव मंदिर बड़े काजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में रविवार को व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर व सदर सांसद महंत योगी आदित्यनाथ, महापौर डा. सत्या पांडेय ने भगवान राम का तिलक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ऋषिमोहन वर्मा, अरुन शर्मा, शशांक सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, दुर्गेश बजाज, शाह आलम सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें