एफसीआइ गीडा डिपो मैनेजर आरपी मिश्र सेवानिवृत्त
गोरखपुर : भारतीय खाद्य निगम के गीडा स्थित डिपो के मैनेजर आरपी मिश्र गुरुवार को सेवानिवृत हो गए। उ
गोरखपुर : भारतीय खाद्य निगम के गीडा स्थित डिपो के मैनेजर आरपी मिश्र गुरुवार को सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति पर डिपो में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागत डिपो मैनेजर निशांत सिंह ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्र मैनेजर पीयूष तिवारी ने कहा कि आरपी मिश्र का सेवा काल सराहनीय रहा है। उनकी कमी काफी खलेगी। विदाई समारोह में मैनेजर (कामर्शियल) जय सावन सिन्हा, नवागत डिपो मैनेजर निशांत सिंह, प्रबंधक (एसडब्ल्यूसी) जगदीश सिंह चंदेल, सचिन, केएन पाल, राधेश्याम नायक, कुंदन कुमार, दीपक शुक्ल, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे। मिश्र को 2010 में गीडा के डिपो मैनेजर के रूप में तैनाती मिली थी। इससे पूर्व उन्होंने नकहा व कूड़ाघाट डिपो में भी अपनी सेवाएं दी थी।
...........