आचार्य प्रतापादित्य के नाम हुई सड़क
गोरखपुर: महानगर के बेतियाहाता वार्ड में हरिहर प्रसाद दुबे के मकान से आचार्य प्रतापादित्य के मकान हो
गोरखपुर: महानगर के बेतियाहाता वार्ड में हरिहर प्रसाद दुबे के मकान से आचार्य प्रतापादित्य के मकान होते हनुमान मंदिर को जानी वाली सड़क का नामकरण महापौर डा. सत्या पांडेय ने मंगलवार को स्व. आचार्य प्रतापादित्य के नाम किया।
महापौर ने आचार्य प्रतापादित्य को श्रद्धांजलि देते हुए नामकरण के लोकार्पण को एक ऐतिहासिक क्षण बताया। अध्यक्षता पार्षद विजय लक्ष्मी शुक्ला ने की। आचार्य के बड़े पुत्र प्रो. सतीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने पिता की साहित्यिक, विधिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान की चर्चा करते हुए बताया कि 1998 में बाढ़ के दौरान उन्होंने आनंद मार्ग के कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर दिन रात राहत और बचाव कार्य का महीनों तक अभियान चलाया था।
वह शहर के अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं, तुलसीदास इंटर कालेज, कुष्ठ आश्रम से जुडे़ रहे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आनन्द मार्ग संगठन का विस्तार किया। उनके नाम पर लोकार्पित इस सड़क पर चलते हुए शहरवासी और आगे आने वाली पीढ़ी भी उनके योगदान को याद रख सकेगी। संचालन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व आभार ज्ञापन पूर्व पार्षद एडवोकेट विष्णुकांत शुक्ल ने किया।
आचार्य की पत्नी सरोजिनी त्रिपाठी, आनन्द मार्ग से ध्यान सिंह, डा. अशोक, डा. मौर्य, डा. रंजना बागची, अखिलेंदु श्रीवास्तव, किरन सिंह, रामअचल, विरेंद्र मिश्रा, अरूण वाजपेई, एडवोकेट हरि प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट निकेत नरायण पांडेय आदि उपस्थित रहे।