जीर्णोद्धार के साथ सुंदरीकरण का संकल्प
जागरण संवाददाता, संवाददाता : कौड़ीराम ब्लाक के ग्राम बेनुआ टीकर में जागरण के गोद लिए भैंसहिया पोखरे क
जागरण संवाददाता, संवाददाता : कौड़ीराम ब्लाक के ग्राम बेनुआ टीकर में जागरण के गोद लिए भैंसहिया पोखरे का जीर्णोद्धार कार्य बुधवार को शुरू हुआ। इस मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पोखरे को संरक्षित करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान ने मनरेगा मजदूरों के साथ खोदाई कार्य की जिम्मेदारी संभाली तो अन्य ग्रामीण भी इसमें लग गए। सवा एकड़ क्षेत्रफल के इस पोखरे में दस साल पहले तक गर्मी के दिनों में भी पानी रहता था। गांव के लोग उसमें स्नान करते थे, पशु-पक्षियों की प्यास बुझती थी लेकिन अब गर्मी आते ही पोखरा सूख जाता है। परंपरागत जलस्रोतों को बचाने के उद्देश्य से जागरण ने अभियान 'तलाश तालाबों की' के तहत इस पोखरे को गोद लिया है। इसे लेकर गांव वालों में उत्साह है। ग्राम प्रधान ईश्वर मणि ओझा का कहना है कि जागरण के अभियान से प्रेरणा मिली है। जीर्णोद्धार के साथ इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसे बारह फीट तक गहरा किया जाएगा और पोखरे के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर गांव के रामसनेही ओझा, अमरनाथ, जितेंद्र, सत्यप्रकाश ओझा, दिनेश दुबे आदि मौजूद थे।