साइबर क्राइम रोकने को पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान
गोरखपुर : साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से लोगों को बचाने के लिए जोन के हर जिले की पुलिस, स्वयंसे
गोरखपुर : साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से लोगों को बचाने के लिए जोन के हर जिले की पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जागरुकता अभियान चलाएगी। कस्बों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थान पर एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी जाएंगे और लोगों को बताएंगे साइबर अपराधी कैसे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं? साथ ही उनसे बचने के उपाय भी बताएंगे। आइजी मोहित अग्रवाल ने जोन के सभी जिलों की पुलिस को इस बाबत जरूरी आदेश-निर्देश जारी किया है।
---
एसपी देवरिया ने की थी शुरूआत : देवरिया में पहले साइबर क्राइम से संबंधित मामले नहीं दर्ज होत थे लेकिन घटनाएं लगातार हो रही थीं। तीन माह पहले एसपी देवरिया के पद पर कार्यभार संभालने के बाद प्रभाकर चौधरी ने इन मामलों में मुकदमा दर्ज कराने की शुरुआत करने के साथ ही साइबर अपराधियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने अनूठा प्रयोग किया। देवरिया में सक्रिय स्वयं सेवी संस्थाओं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने साइबर क्राइम के बारे जानकारी रखे वाले पुलिस कर्मियों को तैनात किया। वे जगह-जगह जाकर लोगों को बताते हैं कि साइबर अपराधी कैसे उनको अपने जाल में फंसाते हैं। आमतौर से खुद को बैंक का अधिकारी बताकर कैसे उनके खाते की डिटेल, एटीएम नंबर और पासवर्ड जान लेते हैं और बाद उनके खाते से पैसा उड़ा देते हैं। उनके इस प्रयोग के बाद ठगी की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
----
आइजी जोन के सभी जिलों में लागू करने का दिया आदेश : साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवरिया के पुलिस के इस प्रयोग के बारे में जानकारी होने पर आइजी मोहित अग्रवाल ने एसपी देवरिया की काफी तारीफ की। योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने इसे जोन के सभी जिलों में लागू करने का निर्देश दिया है। जोन के सभी जिलों की पुलिस स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के साथ बाजार, सार्वजनिक स्थान, गांव व चौराहों पर जाकर विभिन्न तौर तरीकों से लोगों को साइबर अपराध और अपराधियों से बचने को अगाह करेगी। इसके लिए थाना स्तर पर टीम गठित की जाएगी। आईजी ने कहा कि इससे पुलिस को दोहरा लाभ मिलेगा। एक तो इससे साइबर अपराध पर लगाम लगेगी और दूसरे इलाके में गश्त के साथ ही साथ आम जनता से पुलिस का रिश्ता बेहतर होगा।