रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारी सम्मानित
गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) ने मंगलवार को रेलवे अधिकारी क्लब में मई दिवस सम
गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) ने मंगलवार को रेलवे अधिकारी क्लब में मई दिवस समारोह का आयोजन किया। इस दौरान रेल संचलन से जुड़े ग्रुप डी कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
रेलकर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। अपने उद्बोधन में नरवो की अध्यक्ष श्रीमती कुमकुम मिश्र ने कर्मचारियों के कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि रेल संचलन में इनकी भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नरवो की सचिव श्रीमती कविता सिंह ने संगठन की कल्याणकारी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष के प्रभावी मार्ग दर्शन में संगठन सफलता के नए आयाम प्राप्त करेगा। इस मौके पर नरवों की समस्त पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद थीं।