राम जन्म के समय गूंजा जयघोष
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : बर्डघाट रामलीला मैदान पर शुक्रवार को रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। रा
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : बर्डघाट रामलीला मैदान पर शुक्रवार को रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। राम जन्म के समय दर्शकों ने जयघोष किया। महिलाओं ने सोहर गाया। 'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी' से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बधाइयां बांटी। मंच पर पूरी अयोध्या खुशी से झूम रही थी।
लीला की शुरुआत भगवान लक्ष्मी-नारायण की आरती से हुई। इसके बाद शुरू हुआ कलाकारों का प्रतिभा प्रदर्शन। अभिनय क्षमता से सीतामढ़ी से आए कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को मंच से जोड़े रखा। माहौल खुशी से ओतप्रोत था। मंच पर अयोध्या नगरी का दृश्य था। चारो तरफ दीप सजा दिए गए थे। पूरी प्रजा राम जन्म की खुशी मना रही थी और दर्शक जयघोष कर रहे थे। कार्यक्रम में राजा बाबू, कन्हैया वर्मा, अनिल बरनवाल, अनुराग मझवार, संजय श्रीवास्तव, दिनेश सराफ, मदन अग्रहरि, सतीश चंद्र, बलवंत आर्य, कन्हैया शर्मा, अनूप अग्रहरि, गोपाल वर्मा, आलोक अग्रहरि आदि का सक्रिय सहयोग रहा।