Move to Jagran APP

मैदान साफ, अब खेलेंगे राम-हनुमान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : महानगर के हांसूपुर स्थित रामलीला मैदान पर लकड़ी कारोबारियों का अतिक्रमण और

By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 02:21 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 02:21 AM (IST)
मैदान साफ, अब खेलेंगे राम-हनुमान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : महानगर के हांसूपुर स्थित रामलीला मैदान पर लकड़ी कारोबारियों का अतिक्रमण और नगर निगम की शिथिलता को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर रंग लायी। कारोबारियों ने लकड़ी के ढेर को किनारे करा दिया। वहीं नगर निगम ने कर्मचारी लगाकर पूरे दिन मैदान की सफाई कराई।

loksabha election banner

पांच अक्टूबर के अंक में पेज पांच पर 'संकट में मैदान, कहां खेलेंगे राम-हनुमान' शीर्षक से दैनिक जागरण ने खबर प्रकाशित किया, तो बर्डघाट समिति ने कारोबारियों को तत्काल लकड़ी हटाने का अल्टीमेटम दिया। नगर आयुक्त आरके त्यागी ने मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्त को सफाई कराने का निर्देश दिया। सुपरवाइजर राम गोपाल ने सफाई शुरू कराई। मैदान में अभी सफाई कार्य शेष हैं।

रामलीला आयोजन का विवरण

8 अक्टूबर- शिव सती संवाद, नारद मोह, मनु सतरूपा

9 अक्टूबर- रावण जन्म, पुथ्वी पुकार, रामजन्म, मुनी आगमन

10 अक्टूबर- ताड़का वध, यज्ञ रक्षा, अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन।

11 अक्टूबर- धनुष यज्ञ, परशुराम - लक्ष्मण संवाद

12 अक्टूबर- श्रीराम बारात, सायं 4 बजे, रामलीला मैदान से नार्मल स्कूल, पांडेयहाता, घंटाघर से बक्सीपुर, चौरहिया गोला, लालडिग्गी, बंधु सिंह पार्क, बसंतपुर होते हुए रामलीला मैदान।

13 अक्टूबर- वन यात्रा, सायं 5 बजे शेषपुर से लालडिग्गी, घासीकटरा, आर्यनगर, रेती चौक होते हुए पूर्व स्थल पर।

14 अक्टूबर- निषाद मिलन, श्रीराम केवट संवाद, चित्रकूट प्रस्थान, श्रीराम भरत मिलन

15 अक्टूबर- श्री भरत, माता कौशल्या संवाद और भरत का चित्रकूट प्रस्थान

16 अक्टूबर- भरत का चरण पादुका लेकर अयोध्या वापस आना, नासिका भेदन, खर दूषण वध, सीता हरण।

17 अक्टूबर- श्रीराम का सेवरी के आश्रम में प्रवेश, श्रीराम हनुमान मिलन, सुग्रीव मिलन।

18 अक्टूबर- बाली वध, सीता की खोज में बंदरों का प्रस्थान।

19 अक्टूबर- हनुमान- जामवंत संवाद, लंका में प्रवेश, सीता हनुमान संवाद, लंका दहन।

20 अक्टूबर- श्रीराम हनुमान संवाद, रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद।

21 अक्टूबर- लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, श्रीराम की प्रलाप लीला, कुंभकरण एवं मेघनाथ वध।

22 अक्टूबर- हनुमान जी द्वारा उद्धार, अहिरावण वध, राम रावण युद्ध, रावण वध, राजनैतिक उपदेश।

27 अक्टूबर- भरत मिलाप की शोभा यात्रा घासीकटरा से रात्रि 10 बजे से उठकर मिर्जापुर, लालडिग्ग्गी, मदरसा चौराहा होते हुए घंटाघरपर श्रीराम भरत-मिलाप।

28 अक्टूबर- श्रीराम का राज्याभिषेक, प्रजा को श्रीराम जी का का उपदेश रात्रि 9 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.