एमएन अंसारी बने नए सीजेएम
गोरखपुर: उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर यहां कार्यरत पांच न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति एवं स्था
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 06:50 PM (IST)
गोरखपुर: उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर यहां कार्यरत पांच न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति एवं स्थानान्तरण के कारण अधिकारियों के पदों में फेरबदल हुआ है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय रहे मोहम्मद नियाज अंसारी को नया सीजेएम बनाया गया है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम रहे अभिनितम् उपाध्याय अब लघुवाद न्यायाधीश, एसीजेएम चतुर्थ रहे अवधेश पांडेय अब सिविल जज सीनियर डिवीजन, एसीजेएम द्वितीय रही स्नेहलता सिंह अब एसीजेएम प्रथम का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें