आज गोदान रद, कल नहीं जाएगी दादर
गोरखपुर : इटारसी रूट पर गाड़ियों के निरस्तीकरण के चलते मुंबई की राह और मुश्किल हो गई है। आरक्षित ट
गोरखपुर : इटारसी रूट पर गाड़ियों के निरस्तीकरण के चलते मुंबई की राह और मुश्किल हो गई है। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि आखिर मुंबई कैसे जाएं, जुलाई तक किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। बुधवार को मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेन गोदान और गुरवार को 15018 दादर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित इटारसी स्टेशन के रूट रिले इंटरलाकिंग (स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम) में आग लगने से इस रेल खंड पर ट्रेनों का संचलन लगभग ठप हो गया है।
---
1 को निरस्त ट्रेन
- 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस, 19046 छपरा- सूरत एक्सप्रेस, 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस, 22132 मण्डुवाडीह- पुणे एक्सप्रेस।
---
2 को निरस्त ट्रेन
- 15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस, 05039 गोरखपुर- कृष्णाराजापुरम स्पेशल एक्सप्रेस, 02047 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल, 11037 पुणे- गोरखपुर एक्सप्रेस, 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस, 11060 छपरा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस।
---
3 को निरस्त ट्रेन
- 12541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, 11016 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस, 11082 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 19046 छपरा- सूरत एक्सप्रेस।