उमस भरी गर्मी में उबलते रहे लोग
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : सोमवार को तड़के तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी। सुबह की बदली और 5 दिन बाद
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : सोमवार को तड़के तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी। सुबह की बदली और 5 दिन बाद 40 डिग्री सेल्सियस (डिसे) से कम अधिकतम तापमान। सूरज के आगे सब बेकार साबित हुए।
दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। ठप हवाओं और बढ़ी उमस ने रही-सही कसर पूरी कर दी। लोग गर्मी में उबलते रहे। हर जगह लोग पसीने से तरबतर दिखे। न्यूनतम तापमान रहा 25.7 डिसे। यह औसत से 1 डिसे अधिक और पिछले नौ दिनों का सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान और हवा में बढ़ी नमी (80-44 फीसद) ने उमस को बढ़ा दिया। रही-सही कसर रुकी हुई हवाओं ने पूरा कर दिया।
मौसम विभाग ने महानगर के मौसम के बारे में 31 मई तक के लिए जो पूर्वानुमान जताया है उसके अनुसार गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 41 से 43 और न्यूनतम 26-27 डिसे के बीच रहेगा। मौसम सामान्य तौर पर साफ रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली संस्था स्काइमेटवेदर काम के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को आंशिक बदली संभव है। शुक्रवार को छिटपुट बूंदाबांदी संभव है।