गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पिपराइच विकास खंड के ग्राम सभा दुबौली स्थित राम जानकी मंदिर पर नौ दिवस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पिपराइच विकास खंड के ग्राम सभा दुबौली स्थित राम जानकी मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ रविवार को आरम्भ हुआ। इस दौरान यज्ञ के पहले दिन 351 कन्याओं द्वारा यज्ञ मंडप से कलश लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा दुबौली, सिंघौली, रक्षवापार , बरिगावा , कुसम्ही होते हुए बुढिया माई मंदिर परिसर में पहुंची। यहा कन्याओं द्वारा जल भरा गया। नदी तट पर पूजा अर्चना के बाद पुन: कन्याएं जल भर कर बिजहरा, कपरफोरवा, बडहरा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यहा कन्याओं द्वारा यज्ञ मंडप में कलश रखा गया।इससे पहले शोभा यात्रा को प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने हरी झडी दिखा कर रवाना किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से ही विश्व का कल्याण संभव है।यज्ञ के
द्वारा वातावरण शुद्ध और आध्यात्मिक बनता है । निरंतर धार्मिक आयोजन होने से समाज में खुशहाली आती है।इस दौरान प्रमुख रूप से यज्ञाचार्य द्वारिका प्रसाद तिवारी, पुजारी संत रामभरत दास, हरिओम यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र यादव,प्रधान राम नगीना , बीडीसी रामा जायसवाल, शकर शरण तिवारी, स्वयम प्रकाश तिवारी, सुनील तिवारी, राजेंद्र यादव,सत्येद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।