प्रतिमा स्थापित को लेकर विवाद
गोरखपुर : खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव में एक स्थान पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर
गोरखपुर : खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव में एक स्थान पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पिपरौली संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार गत 15 फरवरी को गांव के कुछ लोगों ने एक स्थान पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित की थी। उनका दावा है कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है। उसके बगल में स्थित खेत के मालिक को इस पर एतराज है। उन्होंने पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा है। रविवार को गांव में पहुंचे तहसील कर्मी के कहने पर उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा वहां से हटा कर दूसरी जगी स्थापित कर दी। इसी को लेकर गांव में विवाद हो गया। बाद में प्रतिमा को पूर्व स्थान पर स्थापित करने के बाद ही विवाद शांत हुआ।