विश्वासियों ने खजूर की डालियों के साथ निकाला जुलूस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गुड फ्राइडे से पहले पड़ने वाले रविवार यानी पाम सडे पर मसीही विश्वासियों
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गुड फ्राइडे से पहले पड़ने वाले रविवार यानी पाम सडे पर मसीही विश्वासियों ने खजूर का पर्व धूमधाम से मनाया। खजूर की डालियों के साथ जुलूस निकाले गए। गिरजाघरों में मिस्सा बलिदान पूजा हुई और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर विश्व मंगल की कामना की गई। सेंट जोसफ गिरजाघर में सुबह 7.30 बजे खजूर की डालियों के साथ विश्वासियों ने जुलूस निकाला। इसके बाद पापों के प्रायश्चित के लिए चुप्पी साध ली। शाम को विशप थामस थुरुथिमट्टम ने मिस्सा बलिदान पूजा की और विश्वासियों को आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर फादर सिबिचन, फादर बैजू, फादर जोसफ, फादर प्रवीन, फादर जैरोम व फादर सोनी सहित बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे।
इसी क्रम में रेव्ह. संजय विन्सेंट के नेतृत्व में सेंट जान स्कूल प्लेग्राउंड से जलूस के साथ विश्वासीगण हाथों में खजूर की सजी हुई डालिया लेकर व होसन्ना के गीत गाते हुए सेंट जान चर्च बशारतपुर पहुंचे जहा प्रभु यीशु मसीह की याद में बाइबल के मत्ती 21-1-11 पाठ पढ़कर रेव्ह. संजय विन्सेंट ने शुभ संदेश दिया। इस दौरान पास्टेऊट कमेटी, वोमेन एवं यूथ फेलोसिप, संडे स्कूल टीचर सहित अमित राबर्ट, विशाल जैकब कोआर्डिनेटर, राजा शर्मा, डा. दीपक सिंह, वीपी अलेक्लजेंडर, राविन्सन पाल, हारून दास, सेजल मसीह, वरैला वेन्जमन, सुनीता ट्रो, दीपाली क्लिफर्ड, नीति, प्रीति, गीतिका, मुनमुन, बुलबुल, गोगो, चिप्पो, एरोन, एलीका, एनोस, अमन व बट्टु समेत बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। प्रेयरहाल राप्तीनगर में पास्टर ईश्वर दयाल ने बच्चों के साथ प्रार्थना की। जूली डिक्शन व संडे स्कूल के बच्चों ने समूह गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रूबी जोएल, विद्या डिक्रूज, रिका मूसा, सैमसन पीटर समेत बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे। इसके अलावा क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक, सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, सेंटएंड्रयूज चर्च कौवाबाग, सेंट थामस चर्च धरमपुर, मसीही कलीसिया, सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, प्रेयर हाल राप्ती नगर सहित सभी चर्चो में पाम संडे का आयोजन किया गया।