नगर आयुक्त कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने गुरुवार को नगर आयुक्त के कार्यालय प
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों ने गुरुवार को नगर आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि निगम वार्ड नंबर-47 चक्सा हुसैन की उपेक्षा करता है। सांसद योगी आदित्यनाथ की पहल से वार्ड के विकास के लिए मिले 40 लाख रुपये में से अधिकतर पैसे का बंदरबाट हो गया। इसीलिए हालात जस के तस है। बंदरबांट छिपाने के लिए ही उक्त पैसे के खर्च के बारे में आरटीआइ से मांगी गई जानकारी मुहैया कराने में निगम हीलाहवाली कर रहा है।
इस मौके पर हुई सभा को मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद, महामंत्री रियाज अहमद और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद आदि ने संबोधित किया।
वार्ड में मांग के अनुसार विकास न होने और विकास के पैसे का हिसाब-किताब न देने पर नगर आयुक्त के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी भी दी।
प्रदर्शन में अशोक साहू, मो.आरिफ,मो.आमीन, नबी हसन, जावेद अहमद, मुन्ना अली, सगीर अहमद, इरशाद और अरशद आदि मौजूद थे।