याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 9
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अनेक संगठनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में कर्पूरी ठाकुर की जयंती भगत चौराहा स्थित एक मैरेज हाउस में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि जुझारू तेवर से उन्होंने नई चेतना का शंखनाद करने का काम किया। उन्होंने ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। नाई कल्याण संस्थान ने टाउनहाल मैदान में स्व. कपूर की जयंती मनाई। इस मौके पर सूर्यभान शर्मा, ओम प्रकाश, विजय शर्मा आदि शामिल हुए। राष्ट्रीय लोकदल जिला एवं महानगर कमेटी द्वारा कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुनील दूबे, राजेश दूबे आदि उपस्थित थे। जनता दल (यूनाइटेड) के कैंप कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गौतम लाल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी ने स्व. ठाकुर की जयंती बेतियाहाता कार्यालय पर मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मोहसिन खान तथा संचालन महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जियाउल इस्लाम, इनामुल्ला खान, अशोक यादव,राघवेंद्र तिवारी आदि शामिल हुए।