कहीं गूंजे कैरल तो कहीं कैंडल लाइट मार्च
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्रिसमस ट
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्रिसमस ट्री व कैंडल लाइट मार्च के आयोजन शुरू हो गए हैं। गिरजाघरों में प्रभु जन्मोत्सव की बयार बह रही है। प्रार्थना सभाओं व क्रिसमस ट्री कार्यक्रमों में विश्वासियों की बड़ी भीड़ उमड़ रही है। आमद के अंतिम रविवार पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की।
सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार में लीना लारेंस के नेतृत्व में आमद का इतवार तथा क्रिसमस ट्री मनाया गया। डब्लूएफसीएस की सदस्याओं ने नाटक की प्रस्तुति की। गरीब विधवाओं को कंबल व शाल वितरित की गई। सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा में कैंडिल लाइट का आयोजन हुआ, जिसमें सैमसन दान ने बाइबिल से च्योति के ऊपर संदेश डाला। सेंट थामस चर्च धर्मपुर में कैंडल लाइट के दौरान रेव्ह. डी. अन्द्रियास ने प्रभु के ज्योति स्वरूप पर प्रकाश डाला। सेंट जांस चर्च में आमद का अंतिम रविवार धूमधाम से मनाया गया। रेव्ह. संजय विन्सेंट ने आमद के अंतिम रविवार पर प्रकाश डाला। चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में उन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों द्वारा मारे गए मासूमों की आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर संडे स्कूल के बच्चों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म के संदेश को दर्शाया गया।
प्रेयर हाल राप्तीनगर में बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री मनाया गया। मसीही कलिसिया खरैया पोखरा में बच्चों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर एक मेले का आयोजन किया गया जिसमें मसीही समाज के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का आयोजन मसीही कलिसिया की रवैका हार्बट के नेतृत्व में किया गया। इसी क्रम में सेंट जोजफ चर्च सिविल लाइंस में पल्ली पुरोहित फादर सिबिचन के साथ विश्वासियों ने आमद का इतवार मनाया।