मनाई गई महाराज सहस्रार्जुन की जयंती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गुरुवार को महाराज राजराजेश्वर सहस्रार्जुन की जयंती मनाई गई। विभिन्न स्थान
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गुरुवार को महाराज राजराजेश्वर सहस्रार्जुन की जयंती मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और महाराज सहस्रार्जुन के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
हैहयवंशी क्षत्रिय कसेरा समाज के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला आर्यनगर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंदी विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. छाया रानी व विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ प्रसाद थे। समाज के अध्यक्ष डा. सतीश चंद्रा ने हैहयवंशी क्षत्रिय कसेरा समाज के इतिहास पर संक्षेप में प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विजय कसेरा, अरुण कसेरा व जगदीश आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
राजराजेश्वर भगवान सहस्रार्जुन सेवा समिति के तत्वावधान में जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान सहस्रार्जुन की जयंती पुर्दिलपुर कैंप कार्यालय पर मनाई गई। गरीबों को कंबल बांटा गया। इस अवसर पर सुरेंद्र जायसवाल, केशव जायसवाल, चंद्रभूषण जायसवाल, बंटी जायसवाल, मानवेंद्र जायसवाल, शांति जायसवाल, सरिता जायसवाल व दीपक जायसवाल आदि उपस्थित थे।